Showing posts with label Ganga devi palli. Show all posts
Showing posts with label Ganga devi palli. Show all posts

Sunday, February 27, 2011

गंगादेवी पल्‍ली में बही विकास की गंगा


आंध्र प्रदेश के वारंगल ज़िले की मचापुर ग्राम पंचायत का एक छोटा सा क्षेत्र था गंगादेवी पल्ली. ग्राम पंचायत से दूर और अलग होने के चलते विकास की हवा या कोई सरकारी योजना यहां के लोगों तक कभी नहीं पहुंची. बहुत सी चीजें बदल सकती थीं, लेकिन नहीं बदलीं, क्योंकि लोग प्रतीक्षा कर रहे थे कि कोई आएगा और उनकी ज़िंदगी संवारेगा, बदलाव की नई हवा लाएगा. क़रीब दो दशक पहले गंगादेवी पल्ली के लोगों ने तय किया कि वे ख़ुद एकजुट होंगे और बदलाव की हवा स्वयं लेकर आएंगे, जिसका वह अब तक स़िर्फ इंतज़ार कर रहे थे. आज गंगादेवी पल्ली एक प्रेरणादायक